सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, टी20I में सबसे तेज़ 1,500 रन बनाने वाले क्रिकेटर बने
भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को टी20I क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज़ 1,500 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बनकर इतिहास रच दिया। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20I मैच में 112*(51) रन बनाने वाले 32-वर्षीय सूर्यकुमार ने 843 गेंदों पर 1,500 रन पूरे किए। उन्होंने 45 गेंदों पर शतक जड़ा जो किसी भारतीय का दूसरा सबसे तेज़ टी20I शतक है।