सूर्यकुमार यादव ने बनाया आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। 32-वर्षीय सूर्यकुमार ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 35 गेंदों पर 83 रन बनाए। सूर्यकुमार का आईपीएल में पिछला सबसे बड़ा स्कोर आईपीएल 2021 में आया था जब उन्होंने सनराइज़र्स हैदराबाद के खिलाफ 40 गेंदों पर 82 रन बनाए थे।