सूर्यकुमार यादव ने लगातार दूसरे साल जीता आईसीसी मेन्स टी20I क्रिकेटर ऑफ द इयर अवॉर्ड

भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने लगातार दूसरे साल आईसीसी मेन्स टी20I क्रिकेटर ऑफ द इयर का पुरस्कार जीता है। उन्होंने सिकंदर रज़ा, अल्पेश रामजनी और मार्क चैपमैन को पछाड़ते हुए 2023 के लिए यह अवॉर्ड जीता है। सूर्यकुमार ने 2023 में 17 टी20I पारियों में 48.86 के औसत और 155.95 के स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाए।

Load More