सूर्यकुमार यादव बीते 26 दिनों में चौथी बार गोल्डन डक पर हुए आउट
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हुए। बीते 26 दिनों में सूर्यकुमार चौथी बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं। इससे पहले मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों वनडे मैचों में वह गोल्डन डक पर आउट हुए थे। सूर्यकुमार ने आईपीएल-2023 में पहले 2 मैचों में 16 रन बनाए हैं।