सूर्यकुमार व के.एस. भरत ने किया टेस्ट डेब्यू, बीसीसीआई ने कैप प्रेज़ेंटेशन के वीडियो किए शेयर
बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव व विकेटकीपर-बल्लेबाज़ के.एस. भरत आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं और बीसीसीआई ने कैप प्रेज़ेंटेशन के वीडियो शेयर किए हैं। सूर्यकुमार 304वें भारतीय टेस्ट क्रिकेटर जबकि भरत देश के 305वें टेस्ट क्रिकेटर बने हैं। सूर्यकुमार को रवि शास्त्री से और भरत को चेतेश्वर पुजारा से डेब्यू कैप मिली।