सूर्यग्रहण को लेकर चिंतित इन्फ्लुएंसर ने यूएस में की पार्टनर की हत्या, बच्चों को कार से फेंका
अमेरिका में हाल ही में एक 'ऐस्ट्रोलॉजी इन्फ्लुएंसर' ने अपने पार्टनर की हत्या करने के बाद 2 बेटियों को चलती कार से फेंक दिया और फिर कार हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना में एक बच्ची बच गई। इन्फ्लुएंसर कथित तौर पर पूर्ण सूर्यग्रहण को लेकर चिंतित थी और उसने X पर इसे 'आध्यात्मिक युद्ध का प्रतीक' बताया था।