'सूर्यवंशी' में अक्षय ने बिना हार्नेस के हेलीकॉप्टर स्टंट किया था, मैं भड़क गया था: रोहित
फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने कॉमेडियन भारती सिंह के यूट्यूब चैनल पर बताया है कि फिल्म 'सूर्यवंशी' में अभिनेता अक्षय कुमार ने बैंकॉक में एक हेलीकॉप्टर स्टंट बिना हार्नेस पहने कर लिया था। उन्होंने कहा, "अक्षय ने हाथ से लटकते हुए स्टंट कर लिया। मैं...पायलट पर बहुत भड़का और उसने अक्षय की तरफ इशारा करते हुए कहा कि 'इन्होंने बोला था'।"