सेंट्रल विस्टा के तहत विजय चौक से इंडिया गेट तक काम 15-18 जुलाई तक पूरा हो जाएगा: पुरी
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि सेंट्रल विस्टा एवेन्यू की पुनर्विकास परियोजना के तहत विजय चौक से इंडिया गेट तक का काम 15-18 जुलाई तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल 1-2 अंडरपास पर कुछ छोटे-छोटे काम किए जा रहे हैं जिनके जल्द ही पूरा होने की संभावना है।