सेंसर बोर्ड के कहने पर 'तेरी बातों में...' के मेकर्स ने 36 सेकेंड का किसिंग सीन किया छोटा
सेंसर बोर्ड के कहने पर आगामी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के मेकर्स ने फिल्म में अभिनेता शाहिद कपूर व अभिनेत्री कृति सेनन के 36 सेकेंड लंबे किसिंग सीन को छोटा कर 27 सेकेंड किया है। इसके अलावा फिल्म में 'दारू' शब्द को भी 'ड्रिंक' से बदला गया है। सेंसर बोर्ड से फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिला है।