सेंसर बोर्ड ने इस गाने को पास कैसे कर दिया?: 'बेशरम रंग' पर मुकेश खन्ना
अभिनेता मुकेश खन्ना ने फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' पर कहा है, "यह गाना ओटीटी के लिए नहीं बल्कि फिल्म के लिए बना है, सेंसर बोर्ड ने इसे पास कैसे कर दिया?" उन्होंने कहा, "यह धार्मिक समस्या नहीं बल्कि असभ्यता का मुद्दा है। आप लोगों को कम कपड़ों में सामने ले आए, कल आप बिना कपड़ों के ले आएंगे।"