सेंसर बोर्ड ने 'मडगांव..' के निर्माताओं से अर्धनग्न युवतियों व क्लीवेज वाले दृश्य हटाने को कहा
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने 22 मार्च को रिलीज़ होने वाली फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' को यू/ए सर्टिफिकेट देते हुए निर्माताओं को कुछ दृश्यों को बदलने का सुझाव दिया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में क्लीवेज और अर्ध-नग्न युवतियों वाले कुछ दृश्यों में बदलाव करने को कहा है। गौरतलब है, यह अभिनेता कुणाल खेमू की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म है।