सेंसेक्स 1,041 अंक चढ़कर 55,925 पर हुआ बंद, निफ्टी 16,600 के पार

भारतीय शेयर बाज़ार सूचकांक सेंसेक्स व निफ्टी सोमवार को लगभग 2% की वृद्धि के साथ बंद हुए। सेंसेक्स करीब 1,041 अंक चढ़कर 55,925.74 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 312 अंक चढ़कर 16,661.40 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पर महिंद्रा-ऐंड-महिंद्रा (एमऐंडएम), टाइटन, इन्फोसिस, एलऐंडटी और एचसीएल जबकि निफ्टी पर एमऐंडएम, इन्फोसिस, टाइटन और अदानी पोर्ट्स सर्वाधिक मुनाफे वाले शेयरों में शामिल रहे।

Load More