सेंसेक्स 181 अंक टूटकर 65,252 पर हुआ बंद, 19,400 के नीचे पहुंचा निफ्टी
बीएसई का सेंसेक्स गुरुवार को 180.96 अंक टूटकर 65,252.34 पर बंद हुआ। इस दौरान एनएसई का निफ्टी 57.30 अंक गिरकर 19,386.70 पर बंद हुआ। गौरतलब है कि सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 18 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही और सबसे ज़्यादा गिरावट जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़, रिलायंस इंडस्ट्रीज़, पावर ग्रिड और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में रही।