सेंसेक्स 213 अंक चढ़कर 65,433 पर हुआ बंद, 19,400 के पार पहुंचा निफ्टी
बीएसई का सेंसेक्स बुधवार को 213.27 अंक चढ़कर 65,433.30 पर बंद हुआ जबकि एनएसई का निफ्टी 47.55 अंक बढ़कर 19,444 पर बंद हुआ। गौरतलब है कि सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 16 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही। इस दौरान सेंसेक्स पर सबसे ज़्यादा तेज़ी भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) के शेयरों में रही।