सेंसेक्स 240 अंक चढ़कर 62,787 पर हुआ बंद, 18,550 के पार पहुंचा निफ्टी
बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को 240.36 अंक चढ़कर 62,787.47 पर बंद हुआ जबकि एनएसई का निफ्टी 59.75 अंक बढ़कर 18,593.85 पर बंद हुआ। गौरतलब है कि सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 16 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही। इस दौरान सेंसेक्स पर सबसे ज़्यादा तेज़ी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, ऐक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स के शेयरों में रही।