सेंसेक्स 306 अंक टूटकर 55,766 पर हुआ बंद, निफ्टी 16,650 के नीचे पहुंचा
भारतीय शेयर बाज़ार सूचकांक सेंसेक्स व निफ्टी सोमवार को क्रमशः 306.01 अंक व 88.45 अंक की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके साथ ही सेंसेक्स टूटकर 55,766.22 अंक पर पहुंचा जबकि निफ्टी घटकर 16,631 अंक पर पहुंच गया। गौरतलब है कि सेंसेक्स में पिछले हफ्ते 2,311.45 अंक या 4.29% की वृद्धि दर्ज की गई थी।