सेंसेक्स 311 अंक टूटकर 60,691 पर हुआ बंद, 17,850 के नीचे पहुंचा निफ्टी
बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को 311.03 अंक टूटकर 60,691.54 पर बंद हुआ। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी भी 99.60 अंक गिरकर 17,844.60 पर बंद हुआ है। गौरतलब है कि बीते हफ्ते सेंसेक्स 319.87 अंक या 0.52% बढ़ा था और बीएसई पर सूचीबद्ध शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण ₹95,337 करोड़ से अधिक बढ़ गया था।