सेंसेक्स 418 अंक चढ़कर 63,143 पर हुआ बंद, 18,700 के पार पहुंचा निफ्टी
बीएसई का सेंसेक्स मंगलवार को 418.45 अंक चढ़कर 63,143.16 पर बंद हुआ जबकि एनएसई का निफ्टी 114.65 अंक बढ़कर 18,716.15 पर बंद हुआ। गौरतलब है कि सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 19 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही। इस दौरान सेंसेक्स पर सबसे ज़्यादा तेज़ी एशियन पेंट्स, टाइटन, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के शेयरों में रही।