सेंसेक्स 505 अंक टूटकर 65,280 पर हुआ बंद, 19,350 के नीचे पहुंचा निफ्टी

बीएसई का सेंसेक्स शुक्रवार को 505.19 अंक टूटकर 65,280.45 पर बंद हुआ। इस दौरान एनएसई का निफ्टी 165.50 अंक गिरकर 19,331.80 पर बंद हुआ। गौरतलब है कि सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 25 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही और सबसे ज़्यादा गिरावट पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी और एचसीएल के शेयरों में रही।

Load More