सेंसेक्स 542 अंक टूटकर 65,241 पर हुआ बंद, 19,400 के नीचे पहुंचा निफ्टी
बीएसई का सेंसेक्स गुरुवार को 542.10 अंक टूटकर 65,240.68 पर बंद हुआ। इस दौरान एनएसई का निफ्टी 144.90 अंक गिरकर 19,381.65 पर बंद हुआ। गौरतलब है कि सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 24 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही और सबसे ज़्यादा गिरावट टाइटन, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में रही।