सेंसेक्स 551 अंक टूटकर 65,877 पर हुआ बंद, 19,700 के नीचे पहुंचा निफ्टी

बीएसई का सेंसेक्स बुधवार को 551.07 अंक टूटकर 65,877.02 पर बंद हुआ। इस दौरान एनएसई का निफ्टी 140.40 अंक गिरकर 19,671.10 पर बंद हुआ। गौरतलब है कि सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 26 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही और सिर्फ टाटा मोटर्स, सन फार्मा, मारुति सुज़ुकी और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) के शेयरों में तेज़ी रही।

Load More