सेंसेक्स की शीर्ष 10 घरेलू कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹1.30 लाख करोड़ बढ़ा
बीएसई पर सूचीबद्ध 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹1.30 लाख करोड़ बढ़ा है। एचडीएफसी बैंक का बाज़ार पूंजीकरण सर्वाधिक ₹37,262.86 करोड़ जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का ₹24,356.24 करोड़ और टीसीएस का बाज़ार पूंजीकरण ₹23,436.22 करोड़ बढ़ा है। वहीं, एसबीआई, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक को भी लाभ हुआ है।