सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 6 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹57,408 करोड़ घटा
बीएसई पर सूचीबद्ध सेंसेक्स की 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में से 6 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹57,408 करोड़ घटा है। टीसीएस का बाज़ार पूंजीकरण सर्वाधिक ₹20,929.77 करोड़ और एचडीएफसी बैंक का ₹20,536.48 करोड़ घटा है। हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई का बाज़ार पूंजीकरण घटा है जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज़, आईटीसी, भारती एयरटेल व एलआईसी का बढ़ा है।