सेंसेक्स के 1,400 से अधिक अंक लुढ़कने से 1 दिन में निवेशकों को हुआ ₹7 लाख करोड़ का नुकसान
घरेलू शेयर बाज़ार सूचकांकों, सेंसेक्स व निफ्टी में गुरुवार को 2.5% से अधिक गिरावट दर्ज होने से निवेशकों को करीब ₹7 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। गुरुवार को बीएसई का सेंसेक्स 1,416 अंक गिरकर 52,792 पर जबकि एनएसई का निफ्टी 431 अंक टूटकर 15,809 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से आज 27 में गिरावट देखने को मिली।