सेंसेक्स, निफ्टी 52 हफ्तों के नए निचले स्तर पर पहुंचे; 150+ स्टॉक ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर
बीएसई का सेंसेक्स गुरुवार को लुढ़ककर 51,500 के करीब पहुंचा और 52 हफ्तों के अपने नए निचले स्तर को छुआ। वहीं, निफ्टी भी 52 हफ्तों के निचले स्तर को छूकर करीब 15,368 पर कारोबार कर रहा था। मनीकंट्रोल के मुताबिक, बीएसई पर एनबीसीसी, विप्रो, यूको बैंक समेत 150 से अधिक स्टॉक ने 52 हफ्तों के अपने निचले स्तर को छुआ।