सेंसेक्स पहली बार 65,000 अंक के हुआ पार, निफ्टी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा

बीएसई का सेंसेक्स सोमवार सुबह शुरुआती कारोबार में 65,000 अंक को पार कर गया। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 449.46 अंक बढ़कर 65,168.02 पर पहुंच गया जो अब तक का उच्चतम स्तर है। वहीं, निफ्टी 128.95 अंक बढ़कर 19,318 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इससे पहले 28 जून को सेंसेक्स 63,772 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था।

Load More