सेंसेक्स में 677 अंकों की गिरावट के बाद ₹3.56 लाख करोड़ घटी निवेशकों की संपत्ति
फिच रेटिंग्स द्वारा अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग को घटाने के बाद बुधवार को अलग-अलग देशों के शेयर बाज़ारों में गिरावट दर्ज की गई। इस बीच सेंसेक्स में 677 अंकों की गिरावट के कारण निवेशकों की संपत्ति ₹3.56 लाख करोड़ घट गई और बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण ₹306.80 लाख करोड़ से घटकर ₹303.24 लाख करोड़ हो गया।