सेंसेक्स व निफ्टी नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले

बीएसई का सेंसेक्स मंगलवार को 298 अंक की बढ़त के साथ 65,503 अंक पर खुला जो इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। वहीं, कारोबार के दौरान एनएसई का निफ्टी भी 84 अंक चढ़कर 19,406 के रिकॉर्ड स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स रिकॉर्ड 65,586 अंक के उच्चतम स्तर पर जबकि निफ्टी 19,413 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था।

Load More