सेक्स चेंज के बावजूद शादी न करने पर ट्रांस महिला ने यूपी में बॉयफ्रेंड की कार को लगाई आग
सेक्स चेंज करवाकर लड़की बने एक ट्रांसजेंडर को कानपुर (यूपी) में उसके बॉयफ्रेंड की कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल ट्रांस महिला, दोनों करीब 3 साल से रिलेशनशिप में थे और बॉयफ्रेंड के कहने पर उसने सेक्स परिवर्तन कराया लेकिन वह शादी करने से मुकर गया क्योंकि वह मां नहीं बन सकती।