सेक्स फोटो स्कैंडल में आया एलिज़ाबेथ-II के निधन की खबर पढ़ने वाले बीबीसी प्रेज़ेंटर का नाम
ब्रिटेन के प्रमुख न्यूज़ ऐंकर्स में से एक ह्यू एडवर्ड्स की पत्नी ने उनकी पहचान उस बीबीसी प्रेज़ेंटर के तौर पर की है, जिस पर एक जवान शख्स को यौन उत्तेजक तस्वीरों के लिए हज़ारों पाउंड देने के आरोप लगे हैं। गौरतलब है कि एडवर्ड्स ने ही सितंबर 2022 में महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के निधन की खबर पढ़ी थी।