सेक्स वर्कर्स को बिना एड्रेस प्रूफ दिए मिलेगा आधार कार्ड: सुप्रीम कोर्ट से यूआईडीएआई
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सेक्स वर्कर्स से किसी तरह का निवास प्रमाण पत्र नहीं मांगा जाएगा। बकौल यूआईडीएआई, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा दिए जाने वाले प्रमाण-पत्र के आधार पर सेक्स वर्कर्स को आधार कार्ड जारी किया जाएगा। गौरतलब है, सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में 2011 से सुनवाई चल रही थी।