सेक्स वीडियो कांड में प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन लेने को मजबूर हुई पार्टी
कर्नाटक के हासन से जनता दल (S) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रज्वल को आज पार्टी से निलंबित किए जाने की संभावना है। प्रज्वल रेवन्ना के चाचा एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि पार्टी ने यौन शोषण के आरोपों पर उन्हें निलंबित करने का फैसला किया है।