सेट पर किसी ने कहा था 'मुझे डाइटीशियन के पास जाना चाहिए क्योंकि मैं मोटी हूं': ऐक्ट्रेस ईशा
ऐक्ट्रेस ईशा सिंह ने बताया है कि करियर की शुरुआत में उन्हें 'फैटशेम' किया गया था। उन्होंने कहा, "मेरे एक शो के सेट पर किसी ने मुझसे कहा, 'मुझे डाइटीशियन के पास जाना चाहिए क्योंकि मैं मोटी हूं'। दूसरी बार उसी शख्स ने कहा, 'मुझे ऐक्टिंग नहीं आती है'।" बकौल ईशा, लोग न्यूकमर के साथ अच्छा बर्ताव नहीं करते हैं।