सेट पर पत्थर पर सोई थी, किसी ने कहा था 'इतना कमाने का क्या फायदा': ऐक्ट्रेस मधु
ऐक्ट्रेस मधु ने बताया है कि फिल्म 'इरुवर' (1997) की शूटिंग के दौरान उन्हें पत्थरों पर सोना पड़ा था क्योंकि आराम करने की कोई जगह नहीं थी। उन्होंने कहा, "किसी को कहते सुना था, 'इतना कमाने का क्या फायदा जब इन्हें पत्थरों पर ही सोना पड़े'। हालांकि, अब ऐसी चीज़ों का सामना नहीं करना पड़ता...पहले अभिनेत्रियों को दिक्कत होती थी।"