सेट पर वह केवल मुझसे मिलने आई थीं: 'मैं हूं ना' में तबू के 0.2 सेकेंड के रोल को लेकर फराह
इंस्टाग्राम पर एक यूज़र ने 'मैं हूं ना' से ऐक्टर शाहरुख खान और तबू की तस्वीर शेयर कर लिखा कि 0.2 सेकेंड के रोल में तबू का होना समझ नहीं आया। इसको लेकर निर्देशक फराह खान ने कहा, "दार्जिलिंग में तबू दूसरी शूटिंग के लिए आई थीं। मुझसे सेट पर मिलने आईं तो उन्हें इस शॉट में खड़ा कर दिया।"