सेडान कार से आईं 2 महिलाओं ने पंजाब में घर के बाहर से चुराए गमले, सामने आया वीडियो
सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें मोहाली (पंजाब) में सेडान कार से उतरीं दो महिलाएं एक घर की बाउंड्री पर रखे गमले चुराती दिख रही हैं। वीडियो में महिलाएं गमले चुराकर अपनी कार की ओर भागती और फिर उसमें बैठकर वहां से जाती दिखीं। इन महिलाओं का ऐसी चोरी का एक और वीडियो सामने आया है।