सेना के पहले दो मंज़िला 3डी प्रिंटेड आवास का गुजरात में हुआ उद्घाटन
गुजरात के अहमदाबाद कैंट में भारतीय सेना द्वारा सैनिकों के लिए बनाए गए पहले दो मंज़िला 3डी प्रिंटेड आवास का बुधवार को उद्घाटन किया गया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 71 वर्ग मीटर में बने इस घर को मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस व एक कंपनी ने 3डी प्रिंटेड आधार, दीवारों व स्लैब के ज़रिए 12 हफ्तों में बनाकर तैयार किया।