सेना को मज़बूत बनाना हमारी पहली प्राथमिकता: अरुणाचल में एलएसी क्षेत्र का दौरा कर राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश में एलएसी के नज़दीकी इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। बकौल सिंह, 2014 में सत्ता में आने के बाद से सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता देश की सैन्य क्षमता को मज़बूत बनाना रही है। उन्होंने कहा, "हमारे जवान...देश की ताकत व भरोसा हैं...विश्वसनीयता हमारी सेना की...सबसे बड़ी ताकत है।"