सेना ने सियाचिन में शहीद हुए अग्निवीर के परिवार को मिलने वाली आर्थिक मदद पर जारी किया बयान
भारतीय सेना ने सियाचिन में शहीद हुए अग्निवीर गावते अक्षय लक्ष्मण के परिवार की आर्थिक मदद पर बयान जारी किया है। परिवार को ₹48 लाख की गैर-भागीदारी बीमा राशि, ₹44 लाख का मुआवज़ा, बैटल कैज़ुअल्टी फंड से ₹8 लाख और एडब्ल्यूडब्ल्यूए से ₹30,000 मिलेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता नहीं मिली है।