सेप्टिक टैंक की जोखिमपूर्ण सफाई के दौरान पिछले 5 वर्षों में 400 लोगों की हुई मौत: सरकार
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने लोकसभा में मंगलवार को एक प्रश्न के जवाब में बताया कि पिछले 5 वर्षों में सेप्टिक टैंक की जोखिमपूर्ण सफाई के दौरान 400 लोगों की मौत हुई। उन्होंने आंकड़ा साझा कर कहा, "2017 में 100, 2018 में 67, 2019 में 117, 2020 में 19, 2021 में 49 लोगों की मौत हुई।"