सेब की तुलना संतरे से करने जैसा: एनआईआरएफ रैंकिंग में पिछड़ने पर जेएनयू की कुलपति
नैशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग-2022 में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) के हाथों पहला स्थान गंवाने पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की कुलपति शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित ने कहा है कि जेएनयू व आईआईएससी की तुलना करना सेब और संतरे में तुलना करने जैसा है। उन्होंने कहा कि जेएनयू की प्रकृति अलग है और उसके समक्ष मौजूद चुनौतियां भी भिन्न हैं।