सेबी ने अपनी जांच में अदाणी समूह को नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया: रिपोर्ट
रॉयटर्स के अनुसार, सेबी ने जांच में पाया है कि अदाणी समूह की सूचीबद्ध कंपनियों ने जानकारियां सार्वजनिक करने के नियम और ऑफशोर फंड रखने की सीमा का उल्लंघन किया है। ये उल्लंघन कथित तौर पर 'तकनीकी' हैं जिसके लिए सिर्फ आर्थिक दंड लगेगा। अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के बाद सेबी ने यह जांच शुरू की थी।