सेबी ने बीएसई प्रमुख आशीष चौहान को एनएसई का सीईओ व एमडी नियुक्त करने की दी मंज़ूरी
सेबी ने आशीष कुमार चौहान को एनएसई के नए एमडी व सीईओ के रूप में नियुक्त करने की मंज़ूरी दे दी है। चौहान वर्तमान में बीएसई के एमडी व सीईओ हैं और वह एनएसई में विक्रम लिमये का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 16 जुलाई को खत्म हुआ था। यह नियुक्ति चौहान द्वारा प्रस्ताव को स्वीकार करने पर निर्भर है।