सेबी ने मनाया अपना 35वां स्थापना दिवस, नया लोगो किया गया जारी
12 अप्रैल 1988 को स्थापित किए गए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बुधवार को अपना 35वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर मुंबई में सेबी का नया लोगो भी जारी किया गया। सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने कहा, "यह लोगो सेबी की समृद्ध परंपराओं और डेटा व टेक्नोलॉजी पर आधारित नए दृष्टिकोण को दर्शाता है।"