सेबी ने शेयरों में धोखाधड़ी करने को लेकर भगोड़े मेहुल चोकसी को भेजा ₹5.35 करोड़ का नोटिस
बाज़ार नियामक सेबी ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को गीतांजलि जेम्स के शेयरों में धोखाधड़ी करने के आरोप में ₹5.35 करोड़ का नोटिस भेजा है। बकौल सेबी, 15 दिनों के भीतर राशि का भुगतान नहीं करने पर उसकी गिरफ्तारी व संपत्ति की ज़ब्ती को लेकर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है, चोकसी ₹13,000 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी का आरोपी है।