सेम-सेक्स रिलेशनशिप में मैं अकेली नहीं हूं, कई लोग डर के कारण नहीं बोलते: धावक दुती चंद
खुले तौर पर समलैंगिकता स्वीकार करने वालीं पहली भारतीय ऐथलीट व धावक दुती चंद ने भारत में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता को लेकर कहा है, "कई देशों में इसे कानूनी मान्यता मिली है। ऐसा भारत में भी होना चाहिए।" उन्होंने कहा, "सेम-सेक्स रिलेशनशिप में...मैं अकेली नहीं हूं। मेरे जैसे कई और हैं...लेकिन वह डर के कारण नहीं बोलते हैं।"