सेमीकंडक्टर से जुड़े लक्ष्य नहीं होंगे प्रभावित: फॉक्सकॉन के वेदांता से अलग होने पर भारत
केंद्रीय आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ताइवान की फॉक्सकॉन के वेदांता के साथ $19.5 बिलियन के जॉइंट वेंचर से हटने पर कहा है, "इसका भारत के सेमीकंडक्टर से जुड़े लक्ष्यों पर कोई प्रभाव नहीं होगा।" उन्होंने कहा, "भारत में फॉक्सकॉन और वेदांता महत्वपूर्ण निवेशक हैं और भारत में नौकरियां पैदा कर रहे हैं। अब वे स्वतंत्र रूप से रणनीति बनाएंगे।"