सेमीफाइनल में भारत की जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में गए चहल, बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
वनडे विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत की जीत के बाद लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल भारतीय ड्रेसिंग रूम में गए जिसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है। वीडियो में चहल खिलाड़ियों से मुलाकात करते दिखे। गौरतलब है, टूर्नामेंट में चहल भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 70 रनों से हराया।