सेरेना विलियम्स ने अपने करियर में कुल कितनी पुरस्कार राशि जीती है?
यूएस ओपन-2022 के बाद टेनिस से संन्यास की घोषणा करने वालीं अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने अपने करियर में 73 सिंगल्स और 23 डबल्स का खिताब जीता है। वीमेंस टेनिस असोसिएशन के अनुसार, 1995 से पेशेवर टेनिस खेल रहीं 40-वर्षीय सेरेना ने करियर में कुल $94,588,910 की पुरस्कार राशि जीती है। वह 23-बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी हैं।