सेरेना विलियम्स ने किया टेनिस से संन्यास लेने का एलान

23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स ने यूएस ओपन-2022 के बाद टेनिस से संन्यास लेने का एलान किया है। उन्होंने कहा, "मुझे रिटायरमेंट शब्द कभी पसंद नहीं आया...जो मेरा इरादा है उसे बताने के लिए सबसे अच्छा शब्द 'इवॉल्यूशन' है।" उन्होंने कहा, "मैं टेनिस से उन अन्य चीज़ों की तरफ बढ़ रही हूं जो मेरे लिए ज़रूरी हैं।"

Load More